facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली के मंत्री के इस्तीफे से आप की भ्रष्टाचार में संलिप्तता उजागर हुई: भाजपा

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण समेत कई विभाग संभाल रहे आनंद के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और आप छोड़ने के बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आई।

Last Updated- April 10, 2024 | 10:23 PM IST
AAP को पंजाब में लगा दोहरा झटका, सांसद और विधायक भाजपा में हुए शामिल, AAP gets double blow in Punjab, MPs and MLAs join BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को उजागर कर दिया है।

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण समेत कई विभाग संभाल रहे आनंद के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और आप छोड़ने के बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आई। भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि दलितों को दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।

आनंद के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री ने अपने इस्तीफे से भ्रष्टाचार में आप की संलिप्तता का खुलासा किया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आप माफिया की तरह जबरन वसूली कर रही है और आनंद के इस्तीफे से यह स्पष्ट हो गया है कि इन तरीकों से हासिल धन का गोवा विधानसभा चुनाव में कैसे इस्तेमाल किया गया।

चुघ ने आरोप लगाया कि आनंद का इस्तीफा यह भी दिखाता है कि आप के कई नेता घुटन महसूस कर रहे हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी में भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया है। इससे पहले, आप ने कहा था कि आनंद के इस्तीफे ने उसके रुख की पुष्टि की है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का उद्देश्य पार्टी को खत्म करना है।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल ‘‘हमारे मंत्रियों और विधायकों को तोड़ने’’ के लिए कर रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा, ईडी की छापेमारी के बाद आनंद को भ्रष्ट कहती थी लेकिन अब पार्टी फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत करेगी।

First Published - April 10, 2024 | 10:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट