facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जालंधर उपचुनाव: रुझानों में आप के सुशील रिंकू को बढ़त

Advertisement

उपचुनाव 10 मई को हुआ, मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई

Last Updated- May 13, 2023 | 10:35 AM IST
susheel rinku

जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्राप्त रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, रिंकू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 4,503 मतों से आगे हैं। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता की पत्नी हैं। रुझानों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर हैं।

उपचुनाव 10 मई को हुआ था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement