facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरार अमृतपाल सिंह की पत्नी को हवाई अड्डे पर रोका गया, दो महीने पहले हुई थी शादी

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 3:27 PM IST
Fugitive radical preacher Amritpal Singh's wife stopped at Amritsar airport

फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आव्रजन अधिकारियों (immigration officials) ने श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया। वह लंदन के लिए उड़ान भरने के वास्ते वहां पहुंची थी। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा पता चला है कि आव्रजन अधिकारियों ने किरणदीप से पूछताछ की। सिंह ने ब्रिटेन की रहने वाली किरणदीप से इस साल फरवरी में शादी की थी।

सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के एक महीने से अधिक समय से अलगाववादी नेता फरार है, जबकि उसे पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने 18 मार्च को सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी। सिंह और उसके सहयोगियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित कई आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

सिंह ने अमृतसर में उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेरा में 10 फरवरी को कौर से शादी की थी। अमृतसर में बाबा बकाला के एक गुरुद्वारे में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ‘आनंद कारज’ (सिख रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह) किया गया।

सिंह ने कहा था कि विवाह समारोह सादा होना चाहिए और उसने लोगों से भव्य शादियों पर पैसे उड़ाकर ‘दिखावा’ न करने का आग्रह किया था।

अलगाववादी नेता कहा था कि उसकी शादी विदेश जाने वालों के लिए उदाहरण बनेगी और उसकी पत्नी पंजाब में आकर रहेगी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement