facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सलमान के घर के सामने गोलीबारी करने के आरोपी ने हवालात में आत्महत्या की

Advertisement

Salman Khan house firing: अधिकारी ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Last Updated- May 01, 2024 | 4:10 PM IST
Salman Khan

Salman Khan house firing: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने गोलीबारी करने के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थापन को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Also read: Salman Khan house firing: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में भेजे गए!

पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement