facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की लीथियम आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, अर्जेंटीना में लीथियम की 5 खदानों का अधिग्रहण

Advertisement

भारत, अर्जेंटीना के साथ लीथियम समझौते से क्या होगा?

Last Updated- January 15, 2024 | 10:53 PM IST
Hindustan Zinc keen to participate in lithium auctions: CEO Arun Mishra

भारत सरकार ने सोमवार को अर्जेंटीना में 5 लीथियम ब्राइन ब्लॉकों के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। भारत इन ब्लॉकों के अन्वेषण और विकास का काम करेगा। इस समझौते पर खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) और कैटामार्का मिनेरा वाई एनर्जेटिका सोसिदाद डेल एस्टाडो (सीएएमवाईईएन) ने हस्ताक्षर किए हैं।

केएबीआईएल एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जो भारत में आपूर्ति के लिए विदेशी स्थानों में रणनीतिक खनिजों की पहचान, अधिग्रहण, विकास, प्रसंस्करण और व्यावसायिक उपयोग करने का काम करती है। वहीं सीएएमवाईईएन अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में स्थित सरकारी स्वामित्व वाली खनन और ऊर्जा कंपनी है।

भारत सरकार की कंपनी की यह पहली लीथियम अन्वेषण व खनन की परियोजना है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने पिछले महीने इस सौदे की संभावना के बारे में खबर दी थी। केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, ‘हम द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय लिख रहे हैं। यह समझौता सतत भविष्य के लिए ऊर्जा में बदलाव में अहम भूमिका निभाएगा।’

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement