facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PFI के खिलाफ कार्रवाई : एनआईए ने 19 और लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 9:17 AM IST
NIA

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ इस महीने अपने पांचवें आरोपपत्र में शनिवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद (एनईसी) के 12 सदस्यों सहित 19 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह मामला देश में इस्लामिक खिलाफत की स्थापना के लिए युद्ध छेड़ने की साजिश में कथित संलिप्तता से जुड़ा है। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली मामले में आरोप-पत्र दाखिल किये जाने के साथ ही एनआईए द्वारा देश भर में पीएफआई मामलों में अब तक 105 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किये जा चुके हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जिन 19 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें सलाम, रहिमन, नजरुद्दीन, अहमद, अफसर पाशा, ई अबुबकर, प्रोफेसर पी कोया और मोहम्मद अली जिन्ना शामिल हैं।

आरोप-पत्र में जो अन्य नामित आरोपी हैं, उनमें अब्दुल वाहिद सैत, ए एस इस्माइल, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद बशीर, शफीर के पी, जसीर के पी, शाहिद नासिर, वसीम अहमद, मोहम्मद शाकिफ, मुहम्मद फारूक उर रहमान और यासर अराफात उर्फ ​​”यासिर हसन” शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement