facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एक्टर विशाल ने सेंसर बोर्ड पर रिश्वत लेने का लगाया था आरोप, CBI करेगी जांच

प्राथमिकी में नामित आरोपी व्यक्तियों के परिसर सहित मुंबई में चार स्थानों पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई हुई है।

Last Updated- October 05, 2023 | 3:33 PM IST
CBI

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता विशाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीन लोगों और केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के एक अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विशाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनकी फिल्म ‘मार्क एंटनी’ के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 6.5 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी में नामित आरोपी व्यक्तियों के परिसर सहित मुंबई में चार स्थानों पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई हुई है। सीबीआई ने मर्लिन मेनगा, जीजा रामदास, राजन एम. और सीबीएफसी के एक अज्ञात लोक सेवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, ”यह आरोप लगाया गया है कि एक फिल्म को हिंदी में डब करने के लिए सितंबर 2023 के दौरान एक व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मुंबई सीबीएफसी से सेंसर प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये रिश्वत की साजिश रची थी।”

यह भी पढ़ें : Money Laundering Case: AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी ने शुरू में सीबीएफसी मुंबई के अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी के मुताबिक, बातचीत के बाद रिश्वत की राशि घटकर 6.54 लाख रुपये हो गई थी।

प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ”महिला ने सीबीएफसी मुंबई के अधिकारियों की ओर से दो अन्य आरोपियों के दो बैंक खातों में 6.54 लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर प्राप्त की थी। जिसके बाद हिंदी में डब फिल्म के लिए 26 सितंबर 2023 को जरूरी प्रमाण पत्र सीबीएफसी मुंबई द्वारा कथित तौर पर जारी किया गया।”

उन्होंने बताया कि यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त राशि के अलावा आरोपी महिला ने काम कराने के लिए 20 हजार रुपये की राशि अपने बैंक खाते में भी प्राप्त की थी।

First Published - October 5, 2023 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट