facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani बने भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, Ambani को किया पीछे

गुरुवार तक Adani इस लिस्ट में 14वें स्थान पर थे। मगर 24 घंटे में जबरदस्त कमाई के कारण वह 14वें से 12वें स्थान पर आ गए।

Last Updated- January 05, 2024 | 4:23 PM IST
क्रैश हुआ शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूब गए 15.32 लाख करोड़ रुपये; अंबानी-अदाणी की संपत्ति इतनी घटीStock market crashed, investors lost Rs 15.32 lakh crore in a single day; Ambani-Adani's wealth decreased so much

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए गौतम अदाणी (Gautam Adani) अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने यह जानकारी दी है।

एक तरफ जहां अदाणी ने वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी सिर्फ एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं। दोनों पिछले साल से एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले दिसंबर 2023 में, गौतम अदाणी 15वें स्थान पर पहुंच गए थे और अंबानी उस समय 14वें स्थान पर थे।

गौतम अदाणी की नेटवर्थ 97.6 अरब डॉलर

गुरुवार तक अदाणी इस लिस्ट में 14वें स्थान पर थे। मगर 24 घंटे में जबरदस्त कमाई के कारण वह 14वें से 12वें स्थान पर आ गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 97.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ, अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति और लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उन्होंने पिछली लिस्ट के मुकाबले 7.67 अरब डॉलर की बढ़त हासिल की है और सालाना आधार पर (YTD) 13.3 अरब डॉलर अर्जित किए हैं। पिछले साल की शुरुआत में, हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच अदाणी की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखी गई थी।

Also read: Adani Group की कंपनियों के शेयरों में उछाल, गौतम अदाणी देश के सबसे अमीर कारोबारी बने

टॉप 50 में शामिल अन्य भारतीय

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी अब 97 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। पिछले परिवर्तन के बाद से उन्हें 76.4 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ है और उनकी संपत्ति में सालाना आधार पर (YTD) 66.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप 50 में अन्य भारतीय शापूर मिस्त्री 34.6 अरब डॉलर के साथ 38वें और शिव नादर 33 अरब डॉलर के साथ 45वें स्थान पर हैं।

First Published - January 5, 2024 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट