facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यमुना सफाई के लिए 1,028 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड को मंजूरी, अगले चुनावों से पहले यमुना साफ़ होकर रहेगी : केजरीवाल

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 6:32 PM IST
dyeing units

दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए अतिरिक्त बजट 1028 करोड़ रुपये को आज मंजूरी दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व जल मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को यमुना सफाई के लिए पूरक अनुदान की मांग को सदन पटल पर रखा और सदन ने इसे मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा, अगले चुनावों से पहले यमुना साफ़ होकर रहेगी

सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले चुनावों से पहले यमुना साफ़ होकर रहेगी। इसके लिए जो भी करना पड़े-जैसे भी करना पड़े हम करेंगे। दिल्ली सरकार इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए स्वयं हर एक पहलू पर बारीकी से नजर बनाए रखी है और रोजाना 1-1 नाले व उसके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कितना काम कर रहा है या नहीं, ट्रीटेड पानी कहां जा रहा है आदि के विषय में अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हैं व इसकी जांच करते हैं।

यमुना को साफ़ करने के काम को और तेजी से बढाने के लिए ही दिल्ली जल बोर्ड को 1,028 करोड़ रूपये का अतिरिक्त फंड दिया जा रहा है।

अन्य योजनाओं के लिए भी फंड को मंजूरी

दिल्ली विधानसभा द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना में 100 करोड़ रूपये के अतिरिक्त फंड, ट्रांस-यमुना एरिया वर्क के लिए 49 करोड़, पीडब्ल्यूडी की सडक मरम्मत,अतिरिक्त क्लासरूम निर्माण, अस्पतालों की री-मॉडलिंग आदि के लिए लगभग 800 करोड़ के अतिरिक्त फंड को मंजूरी दी गई।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के लिए 75 करोड़, छठ घाटों के लिए 8 करोड़, शहीदों को 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि देने के मद में 25 करोड़ की अतिरिक्त राशि, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए अतिरिक्त 50 करोड़, एससीएसटी वेलफेयर के लिए 75 करोड़, डीजीएचएस के लिए 50 करोड़, अस्पतालों के फंड के लिए 364 करोड़ रूपये, उच्च शिक्षा के लिए 78 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 199 करोड़ को भी स्वीकृति प्रदान की।

इसके अलावा यूनिफार्म सब्सिडी के लिए 130 करोड़, मिड डे मील के लिए 114 करोड़, लॉ डिपार्टमेंट के लिए 60 करोड़, वकीलों की बेहतरी के लिए सरकार की योजना के तहत 10 करोड़ रूपये व दिल्ली हाई कोर्ट व सिविल कोर्ट के विभिन्न मदों के लिए 311 करोड़ रूपये के अतिरिक्त फंड को भी मंजूरी दी गई है।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement