facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा : नड्डा

Advertisement

सरकार मेडिकल सीटों में वृद्धि करके इस कमी को दूर कर रही है और अगले पांच साल में 75,000 नए डॉक्टर और इस वर्ष 10,000 नए डॉक्टर तैयार हो जाएंगे।

Last Updated- February 11, 2025 | 11:21 PM IST
JP Nadda

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि यह बात सच्चाई से परे है कि सरकार ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर डॉक्टरों की संख्या कम हो सकती है, लेकिन सरकार मेडिकल सीटों में वृद्धि करके इस कमी को दूर कर रही है और अगले पांच साल में 75,000 नए डॉक्टर और इस वर्ष 10,000 नए डॉक्टर तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अक्सर यह बात कही जाती है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में असमर्थ हैं, लेकिन यह बात सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने कहा, ‘हमारी एमएमआर (मातृ मृत्यु दर) वैश्विक गिरावट से दोगुनी है। यू-विन हर उस मां को ट्रैक करता है जो गर्भवती हैं, प्रसव के समय तक और जब बच्चा दो साल का हो जाता है और सभी इंजेक्शन लग जाते है, तब तक हर चीज पर नजर रखी जाती है।’

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement