facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विज्ञापनों पर खर्च इस साल 15.5 फीसदी वृद्धि के साथ 1.46 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 7:14 PM IST
Advertisement spending is expected to increase by 15.5 percent this year to Rs 1.46 lakh crore

भारत में विज्ञापनों पर खर्च 2023 में 15.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.46 लाख करोड़ पर पहुंच जाएगा। एक मीडिया एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ग्रुपएम ने अपने परिदृश्य में कहा कि 2022 में विज्ञापन उद्योग में पिछले साल की तुलना में 15.7 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। इसके अनुसार, भारत सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले शीर्ष 10 बाजारों में शामिल हो जाएगा और इस साल व्यय के मामले में आठवां सबसे बड़ा बाजार है।

डिजिटल पर भारी खर्च के साथ आधुनिक और ज्यादा लक्षित माध्यम में कुल व्यय का हिस्सा 20 फीसदी वृद्धि के साथ 56 फीसदी हो जाएगा। इसमें कहा गया कि परंपरागत टीवी माध्यम पर विज्ञापन का हिस्सा 31 फीसदी से मामूली गिरावट के साथ 30 फीसदी रह गया।

यह भी पढ़ें : Air India-Airbus deal: एयरबस से 250 विमान खरीदेगी एयर इंडिया

विज्ञापन में बढ़े खर्च का 71 फीसदी डिजिटल विज्ञापनों पर और 18 फीसदी टीवी विज्ञापनों पर खर्च किया जाएगा। कंपनी का अनुमान है कि प्रिंट पर विज्ञापन व्यय 2022 के 11 फीसदी से और गिरकर इस साल 10 फीसदी रह जाएगा। हालांकि, प्रिंट विज्ञापन पर कुल खर्च इस साल के 13,519 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,520 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement