facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रामनवमी से अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए हवाई दर्शन की सुविधा शुरू

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 12:17 PM IST
Ayodhya
PTI

लक्जरी टेंट सिटी, क्रूज सेवा शुरू करने से पहले रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए हवाई दर्शन की सुविधा शुरू की गई है।

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए पूरे क्षेत्र का दर्शन हेलीकॉप्टर के जरिए कराने की सेवा शुरु कर दी गयी है। प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर से अयोध्या दर्शन की सुविधा देने के लिए हेरिटेज एविएशन से करार किया है। हालांकि अभी यह सुविधा केवल 15 दिनों के लिए ही शुरु की जा रही है पर इसकी मांग व लोकप्रियता को देखते हुए इसे वर्ष भर जारी रखने की योजना है।

हेलीकॉप्टर से अयोध्या नगरी का दर्शन केवल आठ मिनट में कराया जाएगा और इस दौरान एक गाइड सभी महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी देगा। इस सेवा का उपयोग करने वालों को 3000 रुपये देने होंगे।

अयोध्या के हेलीकॉप्टर से दर्शन के दौरान बन रहे भव्य राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला, छोटी व बड़ी छावनी के साथ राम की पी दिखायी जाएगी।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करार के मुताबिक कम समय के लिए अयोध्या आने वालों को चंद मिनट के ही भीतर भगवान राम से जुड़े सभी स्थानों का दर्शन कराया जाएगा। हेलीकॉप्टर सेवा अयोध्या के नया घाट पर मौजूद पर्यटन विकास निगम के सरयू अतिथि गृह के सामने बने हेलीपैड से चलेगी।

प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के जरिए तेजी से बन रहे भव्य राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे साथ उन्हें अयोध्या व सरयू तट का नजारा भी देखने को मिलेगा।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement