facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aero India 2023: बेंगलुरु में PM मोदी ने ‘एरो इंडिया’ के 14वें एडिशन का किया उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 10:45 AM IST
Prime Minister Narendra Modi
PTI

भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण सोमवार को यहां शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन किया। मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है।

उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है। भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी। इस शो से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बल मिलने के साथ ही घरेलू विमानन क्षेत्र को एक नया प्रोत्साहन मिलेगा।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में एरोस्पेस और रक्षा कंपनियों की एक बड़ी प्रदर्शनी और व्यापार मेले के साथ-साथ विमान एवं हेलीकाप्टरों द्वारा हवाई प्रदर्शन भी किया जाएगा। एयर शो में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहीं भारत में अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोन्स ने द्विवार्षिक कार्यक्रम को लेकर कहा, ‘‘चूंकि भारत अपनी रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा है, निश्चित रूप से हम पसंदीदा साझेदार बनना चाहते हैं। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी सह-उत्पादन और सह-विकास साझेदारी पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

अधिकारियों के मुताबिक बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement