facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

32 साल बाद महिला को तलाक मामले में मिला न्याय, सुप्रीम कोर्ट ने गुजारा भत्ता बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया

Advertisement

कोर्ट ने पति को 20 लाख रुपये की जगह 30 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया।

Last Updated- September 03, 2024 | 7:37 PM IST
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला के तलाक के मामले में न्यायिक प्रणाली की कड़ी आलोचना की है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में महिला और उसके बेटे के साथ न्याय नहीं हुआ। महिला की शादी 1991 में हुई थी और एक साल बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया और तलाक के लिए कर्नाटक की पारिवारिक अदालत में अर्जी दी। अदालत ने तीन बार पति के पक्ष में तलाक का फैसला सुनाया, जबकि पति ने महिला या उनके बेटे के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी।

महिला ने हाई कोर्ट में अपील की, जिसने कई बार पारिवारिक अदालत को फिर से विचार करने का आदेश दिया। लेकिन हर बार पति को तलाक मिल गया। तीसरी बार, हाई कोर्ट ने पति को 20 लाख रुपये की गुजारा भत्ता देने के साथ तलाक मंजूर कर लिया, जबकि स्थानीय अदालत ने महिला को 25 लाख रुपये गुजारा भत्ता का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुयान की बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने कहा कि पति ने सालों तक महिला के साथ क्रूरता की और अपने बेटे के भविष्य की कोई चिंता नहीं की। कोर्ट ने पारिवारिक अदालत के फैसलों की आलोचना की, जिसमें बार-बार तलाक दिया गया।

हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि पति-पत्नी 1992 से अलग रह रहे हैं, इसलिए तलाक का फैसला शर्तों के साथ बरकरार रखा गया। कोर्ट ने पति को 20 लाख रुपये की जगह 30 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। साथ ही, कोर्ट ने कहा कि जिस घर में महिला, उसका बेटा और उसकी सास रहते हैं, वह उनके पास ही रहेगा और पति को उस घर में हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा।

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर पति के पास कोई और संपत्ति है, तो बेटे को उस पर प्राथमिकता के आधार पर अधिकार होगा। अगर पति ने इन आदेशों का पालन नहीं किया, तो तलाक का फैसला रद्द कर दिया जाएगा। कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह तीन महीने के भीतर गुजारा भत्ता का भुगतान करें, जिसमें 3 अगस्त, 2006 से सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी शामिल हो।

अगर पति ने समय पर भुगतान नहीं किया, तो पारिवारिक अदालत कानूनी कार्रवाई करेगी। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement