facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू में मिलावट के बाद यूपी के मंदिर के महंत का सख्त आदेश, बाहरी प्रसाद पर लगाई रोक

Advertisement

महंत देव्या गिरी की ओर से मंदिर में चस्पा नोटिस में साफ कहा गया है कि भक्त बाजार से खरीदा गयी प्रसाद नहीं चढ़ा सकते हैं।

Last Updated- September 23, 2024 | 2:29 PM IST
tirupati mandir
Representative Image

तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू में नकली व मिलावटी घी के प्रयोग पर उठे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में बाहर से लाए गए प्रसाद पर रोक लगा दी गयी है। मंदिर की महंत देव्या गिरी ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

महंत देव्या गिरी की ओर से मंदिर में चस्पा नोटिस में साफ कहा गया है कि भक्त बाजार से खरीदा गयी प्रसाद नहीं चढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मनकामेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालु अपने घर का बना प्रसाद चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में सूखे मेवे का प्रसाद चढ़ा सकते हैं। महंत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में हुए लड्डू विवाद के बाद लिया है। तिरुपति मंदिर में चढ़ने वाले लड्डू में गुजरात की एक लैब में हुई जांच में जानवरों की चर्बी की मिलावट पायी गयी थी। गौरतलब है कि मनकामेश्वर मंदिर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शिव मंदिर है जहां हर सोमवार हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां की महंत देव्या गिरी देश के किसी मंदिर का कार्यभार संभालने वाली पहली महिला महंत बनी थीं।

महंत देव्या गिरी ने कहा कि तिरुपति मंदिर के लड्डू को जीआई टैग भी मिला हुआ है और यह दुनिया भर मे जाना जाता है। फिर भी वहां मिलावट की जानकारी सामने आने के बाद मनकामेश्वर मंदिर में चढ़ने वाले प्रसाद की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि तिरुपति की घटना अत्यंत गंभीर है। किसी भी तरह के सामिष भोजन से परहेज करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ यह खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

मनकामेश्वर मंदिर की महंत ने सोमवार को लखनऊ के जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और मंदिरों में चढ़ने वाले प्रसाद की समय-समय पर जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिरों में वैष्णो देवी की तर्ज पर केवल सूखा प्रसाद चढ़ाने का नियम बनना चाहिए।

उधर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में बिक रहे देसी घी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूजा में प्रयोग होने वाले घी के नाम पर इस प्रदेश में भी मिलावट हो रही है।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 2:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement