facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिणी राज्यों में प्रजनन दर घटने की चिंता, चंद्रबाबू नायडू के बाद तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन ने किया अधिक संतान का आह्वान

Advertisement

देश के दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह भी कहा है कि युवा लोगों की तुलना में बुजुर्ग आबादी तेजी से बढ़ रही है जिससे आर्थिक चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।

Last Updated- October 21, 2024 | 10:32 PM IST
With the help of UCC law, Tamil Nadu CM lashed out at PM Modi, made many allegations on the matter of two laws

दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस क्षेत्र में घटती आबादी से होने वाले नुकसान पर चिंता जताई है। पिछले तीन दिनों से इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग बयानों में कहा है कि उनके क्षेत्र प्रजनन दर में कमी से वे जनसांख्यिकीय लाभ से वंचित रह सकते हैं। इन राज्यों में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) इतनी कम हो गई है कि इसकी भरपाई मुश्किल हो गई है।

देश के दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह भी कहा है कि युवा लोगों की तुलना में बुजुर्ग आबादी तेजी से बढ़ रही है जिससे आर्थिक चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगली जनगणना के आधार पर इन राज्यों में लोक सभा सीटों का भी परिसीमन होगा जिसके बाद इनका राजनीतिक प्रभाव भी कम हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के उनके समकक्ष एम के स्टालिन ने लोगों से अधिक संतान उत्पत्ति का आग्रह किया है। इन बयानों से देश में कई दशकों से जनसंख्या प्रबंधन नीतियों पर सवालिया निशान लग गए हैं।

शनिवार को नायडू ने कहा था कि उनकी सरकार लोगों को अधिक संतान पैदा करने के लिए प्रोत्साहन देने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है। सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने आबादी नियंत्रण पर चल रही बहस को परिसीमन के बाद उनके राज्यों के राजनीतिक प्रभाव को होने वाले नुकसान से जोड़ने की कोशिश की।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement