facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पंजाब-हरियाणा के बाद लॉरेंस बिश्नोई की नजर ‘माया नगरी’ पर, दाऊद की जगह सिक्का जमाने की कोशिश ?

Advertisement

बिश्नोई के गैंग की पकड़ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में है। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि लॉरेंस अब महाराष्ट्र में अपना सिक्का जमाना चाह रहा है।

Last Updated- October 14, 2024 | 8:25 PM IST
Lawrence Bishnoi

जेल में रहते हुए भी सलमान खान (Salman Khan) के प्रति कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की नाराजगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें तब और इजाफा हो गया जब पिछले हफ्ते मुंबई में तीन हमलावरों ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्दीकी…खान के करीबी माने जाते थे।

मुंबई पुलिस को संदेह है कि सिद्दीकी की हत्या बिश्नोई के इशारे पर की गई थी। एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि “जो सलमान खान और दाऊद गिरोह की मदद करेगा, वह अपना हिसाब-किताब लगा के रखेगा।”

सलमान से क्यों है लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी ?

बता दें कि 1998 में राजस्थान में “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान बॉलीवुड स्टार सलमान खान के द्वारा काले हिरण शिकार का मामला सामने आया था। तब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (31) उर्फ ​​बलकरण बरार पांच साल का था। इस घटने के बाद बिश्नोई समुदाय नाराज हो गया था, जो जानवरों की रक्षा करता है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बिश्नोई गिरोह का इरादा अब सलमान से बदला लेने से भी आगे बढ़ गया है। अधिकारी का कहना है कि, “यह गैंग अब बॉलीवुड में घुसने और अपनी खुद की डी-कंपनी स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, जहां कभी दाऊद इब्राहिम का शासन था।”

मुसेवाला से लेकर गोगामेड़ी तक की हत्या में बिश्नोई का नाम

जेल में बंद होने के बावजूद बिश्नोई कथित तौर पर 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, 2023 में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सहित कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्याओं को अंजाम देने में कामयाब रहा।

इसके अलावा हाल में ही बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर सिंगर एपी ढिल्लों और गिप्पी गरेवाल के घर के बाहर गोली भी चलवाई थी। इतना ही नहीं, गिरोह ने सितंबर 2023 में खालिस्तानी समर्थक सुक्खा दुनेके की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।

सलमान को मारने की धमकी दे चुका है गैंगस्टर

पुलिस के अनुसार, बिश्नोई और सलमान के बीच दुश्मनी पहली बार 2018 में सार्वजनिक हुई जब बिश्नोई ने जोधपुर में एक अदालत में पेशी के दौरान कहा, “हम सलमान खान को मार देंगे। एक बार कार्रवाई करने पर सभी को पता चल जाएगा। मैंने अभी तक कुछ नहीं किया है।” वे बिना किसी कारण के मुझ पर अपराधों का आरोप लगा रहे हैं।”

तब से ही लोकप्रिय अभिनेता को उनके जीवन के लिए कई धमकियां मिली हैं। यह मामला इस साल अप्रैल में तब चरम पर पहुंच गया जब कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह से संबंधित दो शूटर्स ने सलमान के बांद्रा घर के बाहर गोलियां चला दी। हालांकि, उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

लॉरेंस को कई गैंगों का समर्थन

दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, बिश्नोई ने खुद कभी किसी की हत्या नहीं की, फिर भी वह सबसे खूंखार गैंगस्टरों में से एक बन गया है। बिश्नोई भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के समान कार्य शैली के साथ गुजरात जेल से गिरोह चला रहा है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, बिश्नोई के पास गोल्डी बरार, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, विक्रमजीत सिंह, काला जठेड़ी और काला राणा जैसे अन्य कुख्यात गैंगस्टरों की मदद से 700 बदमाशों का मजबूत गिरोह है। इसमें कई नामचीन शार्पशूटर भी शामिल हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए हुई जुर्म की शुरुआत

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बिश्नोई पंजाब के फाजलिका जिले का मूल निवासी है, जिसने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेड्यूएशन की है।

रिकॉर्ड बताते हैं कि एक किसान के बेटे, बिश्नोई के पास कथित तौर पर पंजाब में लगभग 100 एकड़ जमीन है। लॉरेंस की दाहिनी बांह पर भगवान हनुमान का टैटू भी है और वह अपनी ड्राइविंग और शूटिंग के लिए जाने जाता है।

माना जाता है कि बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल, जो राजस्थान के एक कॉलेज में पढ़ता था, अब उसके गिरोह में शामिल हो गया है। वह देश के बाहर से काम कर रहा है।

बिश्नोई ने 2010 में पंजाब विश्वविद्यालय के दिनों में अपराध की दुनिया में कदम रखा। तब उसने छात्र निकाय चुनावों के दौरान एक दूसरी उम्मीदवार पर गोली चला दी थी। इसके लिए लॉरेंस को उन्हें तीन महीने जेल में बिताने पड़े।

लॉरेंस की नजर अब माया नगरी पर

लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब में चार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें जबरन वसूली, हत्या, हत्या के प्रयास और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत अपराध शामिल हैं।

बिश्नोई के गैंग की पकड़ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में है। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि लॉरेंस अब महाराष्ट्र में अपना सिक्का जमाना चाह रहा है।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement