facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब बिहार पर अटकलें तेज!

Advertisement

नीतीश अपनी पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों से भी मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

Last Updated- July 02, 2023 | 11:52 PM IST
Bihar Crisis
BS

महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं। इसे मुंबई में हुए सियासी नाटक का असर कह लें या कुछ और मगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है।

नीतीश अपनी पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों से भी मिलने की तैयारी कर रहे हैं। जदयू के नेताओं का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं आगामी मॉनसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए ये बैठकें हुई हैं।

हालांकि, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश डरे हुए हैं क्योंकि राकांपा की तरह जदयू भी जल्ट टूटने वाली है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि जदयू राजद में विलय के करीब पहुंच चुकी है।

कुशवाहा ने कहा कि जदयू के कई नेताओं ने उनसे और भाजपा से संपर्क साधा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में 40 में 39 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 17, जदयू ने 16 और लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 सीट पर जीत दर्ज की थी। 2022 में जदयू ने राज्य में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ सरकार गठन कर लिया था।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement