facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बारिश के बाद अब तपेगा देश! IMD का अलर्ट, इन राज्यों में हीटवेव का कहर; जानें कब और कहां बढ़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

Advertisement

देशभर में तापमान बढ़ने के साथ कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जबकि कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Last Updated- April 12, 2026 | 9:54 AM IST
Weather: Heatwave
Representative image

Weather Update: देशभर में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने वाला है। India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, हाल ही में हुई बारिश और ठंडक के बाद अब तापमान लगातार बढ़ेगा और गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से बढ़ेगा तापमान

IMD के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और कुछ दिनों बाद स्थिर हो सकता है।

गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी राज्यों में भी तापमान में हल्की से मध्यम बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

IMD ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। खासतौर पर तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, साथ ही रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में ऐसे हालात बनने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में बारिश जारी, दिल्ली में गर्मी बढ़ने के आसार

देश में तापमान बढ़ने के बावजूद कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदला हुआ रह सकता है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने के आसार हैं और किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इस बीच, दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. सिंह के मुताबिक, दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisement
First Published - April 12, 2026 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement