facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर को मिली पहली बड़ी सौगात, बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी करेगी तगड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 7:26 PM IST
After the removal of Article 370, Jammu and Kashmir got the first big gift, the company making Burj Khalifa will invest heavily
PTI

दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को बनाने वाली कंपनी एमार (Emaar) जम्मू-कश्मीर में 500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने केंद्र शासित प्रदेश में पहले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) वाली परियोजना का रविवार को शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत श्रीनगर के बाहरी हिस्से में एक शॉपिंग मॉल और बहुमंजिले भवन का निर्माण किया जाएगा।

केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घाटी में शिलान्यास समारोह के दौरान कहा कि 500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। केंद्र के 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहली FDI परियोजना है।

एमार समूह के सीईओ अमित जैन, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री नीतू चंद्रा शिलान्यास समारोह में उपस्थित थे। सिन्हा ने एमार समूह से परियोजना को तीन साल की समयसीमा से पहले पूरा करने का आग्रह किया। सिन्हा ने कहा, ‘यदि संसद परिसर का काम 1.5 साल के भीतर पूरा किया जा सकता है, तो हम निश्चित रूप से इसके तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद कर सकते हैं।’

जैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनकी कंपनी के निवेश का गहरा असर होगा। उन्होंने कहा कि हर एक रुपये के निवेश के साथ नौ रुपये का और निवेश होगा। इस तरह 500 करोड़ रुपये का निवेश आगे चलकर 5,000 करोड़ रुपये के निवेश में बदल जाएगा।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement