facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

22 मई को फिर होगी किसानों से बातचीत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertisement

शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों को हटाए जाने के बाद कृषि मंत्री बोले, किसानों से पहले भी 3 बार बातचीत हुई, सरकार किसानों को ताकतवर बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

Last Updated- March 21, 2025 | 11:14 PM IST
New Delhi: Union Minister for Rural Development Shivraj Singh Chouhan

पंजाब पुलिस द्वारा शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाए जाने और शीर्ष किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ 3 बार सहानूभूतिपूर्वक बातचीत की है और अगले दौर की बातचीत 22 मई को होगी।

कृषि मंत्रालय से जुड़े अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान चौहान ने कहा कि लोक सभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी आप सरकार से हाथ मिला रही थी, लेकिन अब नजर नहीं आ रही है। चौहान ने यह भी कहा कि किसान अन्नदाता होते हैं और हमारे लिए किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने जैसा है, यह भाजपा का विचार है।उन्होंने कृषि और किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। चौहान ने कहा, ‘मोदी सरकार की नीति किसानों को ताकतवर बनाने की है। अगर किसान मजबूत होता तो देश

संपन्न होगा।’उन्होंने मक्का शोध संस्थान को बिहार के बेगूसराय से दूसरी जगह हटाए जाने के विपक्ष के दावे को खारिज किया और कहा कि यह संस्थान बना रहेगा और कर्नाटक में नया संस्थान खोला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ा है, जबकि कम अवधि के ऋण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement