facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ahmedabad plane crash: विमान हादसे पर अधिक जानकारी जुटाने में लगी बोइंग, शेयर 9% लुढ़का

Advertisement

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही अहमदाबाद के हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Last Updated- June 12, 2025 | 6:39 PM IST
Air India Plane Crash
Photo: PTI

Ahmedabad plane crash: हवाई जहाज बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी बोइंग (Boeing) ने गुरुवार को कहा कि वह एयर इंडिया (Air India) के बेड़े में शामिल अपने एक विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है। इस बीच, विमान हादसे की खबर आते ही बोइंग कंपनी के शेयर बाजार खुलने से पहले के कारोबार में करीब 9% लुढ़क गया।

अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास- बोइंग

बोइंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “हम प्रारंभिक रिपोर्ट्स से अवगत हैं और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।” यह हादसा पेरिस एयर शो (Paris Air Show) से कुछ दिन पहले हुआ है। यह एक प्रमुख एविएशन एक्सपो है, जहां बोइंग और इसकी यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी एयरबस अपने विमान प्रदर्शित करते हैं और एयरलाइन कंपनियों से ऑर्डर हासिल करने की होड़ में रहते हैं।

Also read: Air India plane crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार; PM मोदी ने स्थिति का लिया जायजा

Boeing Share Price: कंपनी के शेयर 9% टूटे

पिछले छह साल से बोइंग वापसी के दौर से गुजर रहा है। इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, लायन एयर की फ्लाइट 610 (बोइंग 737 मैक्स 8) जावा सागर में गिर गई थी, जिसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके पांच महीने बाद, इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट 302 (बोइंग 737 मैक्स 8) भी इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 157 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान चली गई थी।

अमेरिका में ट्रेडिंग शुरू होने से पहले बोइंग कंपनी के शेयरों में 9% तक की गिरावट दर्ज की गई।

Also read: Plane Crash in India: चरखी दादरी से लेकर अहमदाबाद प्लेन क्रैश तक… ये हैं भारत के 8 भीषण विमान हादसे

विमान में विदेशी नागरिक भी थे सवार

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही अहमदाबाद के हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया ने कहा कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था और उसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement