facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AIIMS Fire: इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, सभी मरीजों को निकाला गया

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि AIIMS की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई।

Last Updated- November 27, 2023 | 5:56 PM IST
AIIMS Delhi: Fire breaks out near emergency ward, all patients evacuated

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को अचानक आग लग गई। कक्ष में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

घटनास्थल के दृश्यों में खिड़कियों से काला धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि AIIMS की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों ने दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Also read: Antfin नहीं रहेगी Paytm की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, विजय शेखर शर्मा खरीदेंगे 10.30 फीसदी हिस्सेदारी

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। AIIMS सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल के भूमिगत टैंक के पानी का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर आपातकालीन वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement