facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi AQI Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 के पार

Advertisement

Delhi AQI Update: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 230 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- October 18, 2025 | 11:53 AM IST
delhi aqi
Representative Image

Delhi AQI Update: दिवाली नजदीक आते ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 230 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और बरापुला ब्रिज के आसपास AQI 252 पहुंच गया है।

एनसीआर के शहरों में स्थिति और भी खराब है। गाजियाबाद में AQI 306 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है और यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। नोएडा में 278 और गुरुग्राम में 266 AQI दर्ज हुआ, जबकि फरीदाबाद में 105 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 5 स्थानों पर हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पाई गई। आनंद विहार में सबसे अधिक AQI 382 रहा, वहीं वजीरपुर (351), जहांगीरपुरी (342), बवाना (315) और सीरी फोर्ट (309) में भी हवा खतरनाक स्तर पर रही।

CPCB के अनुसार, 14 अक्टूबर से दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है।

AQI को 201-300 तक ‘खराब’ और 301-400 तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को बाहर निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 74 फीसदी रही।

प्रदूषण सिर्फ सांसों को नहीं, दिल और दिमाग को भी नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण से सिर्फ आंखों में जलन या सांस लेने में दिक्कत नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और दिल व दिमाग पर भी बुरा असर डालता है।

पुल्मोनोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक डॉ. अनुराग अग्रवाल के अनुसार, “इतने ज्यादा प्रदूषण स्तर पर लगभग हर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट की दिक्कत है, उन्हें ख़ास तौर पर ज्यादा खतरा होता है।”

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक ऐसे प्रदूषण में रहने से फेफड़े, दिल और दिमाग – तीनों पर असर पड़ता है। अस्थमा या COPD जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों में सांस लेने की समस्या और बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement