facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Plane Crash: 241 की मौत के बीच कैसे बचे? रमेश विश्वास ने पीएम मोदी को सुनाया दिल दहला देने वाला अनुभव

Advertisement

Air India Plane Crash: फ्लाइट में विश्वाश 11A सीट पर थे, जबकि उनके भाई किसी अन्य पंक्ति में बैठे थे। हादसे में अजय की मौत हो गई।

Last Updated- June 13, 2025 | 1:52 PM IST
PM Modi
Representative Image

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के अहमदाबाद-लंदन विमान हादसे में बचे इकलौते यात्री विश्वाश कुमार रमेश (Vishwash Kumar Ramesh) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मुलाकात की। हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी, जबकि सिर्फ 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार ही जिंदा बचे हैं।

सीट समेत विमान से बाहर निकले विश्वाश

विश्वाश कुमार ने बताया कि वे विमान से खुद नहीं कूदे थे, बल्कि सीट समेत विमान से बाहर आ गए थे। उन्होंने कहा, “टेक-ऑफ के करीब 30 सेकेंड बाद एक तेज आवाज हुई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब होश आया, तो चारों तरफ लाशें और विमान के टुकड़े थे। डर के मारे मैं उठकर भागा। किसी ने मुझे पकड़कर एंबुलेंस में डाला और अस्पताल ले गया।”

विश्वाश कुमार रमेश यूके के रहने वाले हैं और अपने भाई अजय कुमार रमेश के साथ भारत से यूके लौट रहे थे। फ्लाइट में विश्वाश 11A सीट पर थे, जबकि उनके भाई किसी अन्य पंक्ति में बैठे थे। हादसे में अजय की मौत हो गई।

Also Read: जिसे मानते थे ‘लकी नंबर’, वही बन गया गुजरात के पूर्व सीएम Vijay Rupani के जीवन का अंतिम अंक

हादसे के तुरंत बाद वायरल हुआ वीडियो

हादसे के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खून से लथपथ विश्वाश कुमार को एंबुलेंस की ओर जाते हुए देखा गया। यह दृश्य लोगों को झकझोर देने वाला था।

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर करीब 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ सेकंड बाद ही बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराकर क्रैश हो गई। फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement