facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के चालक दल की महिला सदस्य पर लंदन के एक होटल में हमला

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें चालक दल की महिला सदस्य ठहरी हुई थी और उसने उसके साथ बदसलूकी की।

Last Updated- August 18, 2024 | 10:39 AM IST
Air India
Representative Image

एअर इंडिया के चालक दल की एक महिला सदस्य पर इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन के एक होटल में एक घुसपैठिये ने कथित तौर पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से बातचीत कर रही है।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन ‘‘एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा संचालित एक होटल में घुसपैठ की गैरकानूनी घटना से बहुत व्यथित है, जिससे ‍उसके चालक दल की एक सदस्य प्रभावित हुई है।’’

सूत्रों के मुताबिक, एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें चालक दल की महिला सदस्य ठहरी हुई थी और उसने उसके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने पर आसपास के कमरों में ठहरे हुए अन्य लोग वहां पहुंचे और घुसपैठिये को पकड़ लिया। एक सूत्र ने बताया कि चालक दल की महिला सदस्य का होटल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि दो अन्य सूत्रों ने दावा किया कि महिला से मारपीट की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह अपनी कर्मचारी को पेशेवर काउंसिलिंग समेत हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

बयान के मुताबिक, ‘‘एअर इंडिया मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस और होटल प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम इस घटना से जुड़े लोगों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement