facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Express के चालक दल की हड़ताल की जांच की जा रही है: मंत्री

Advertisement

नायडू ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और नियमों का अनुपालन न करने की स्थिति में एयरलाइन को दंडित किया जाएगा।

Last Updated- July 25, 2024 | 2:11 PM IST
Air India Express
Representative Image

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस साल मई में हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के मामले की जांच कर रहा है और नियमों का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में एयरलाइन को दंडित किया जाएगा।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान देश में उड़ानें रद्द होने से संबंधित पूरक प्रश्नों के उत्तर में नायडू ने कहा कि मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई उड़ान रद्द नहीं हो और उसमें देरी न हो। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को मुआवजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन मापदंड लागू हैं।

मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, ‘‘हम स्वीकार करते हैं कि एअर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एक मुद्दा रहा है… चालक दल के साथ कुछ आंतरिक मुद्दे थे क्योंकि एअर इंडिया एक्सप्रेस का एयरएशिया इंडिया में विलय हो रहा था और एक सामूहिक हड़ताल (7 मई को) हुई थी।’’ हड़ताल के कारण बहुत सारी उड़ानें रद्द हुई थीं। नायडू ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और नियमों का अनुपालन न करने की स्थिति में एयरलाइन को दंडित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement