facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Air India Express Freedom Sale: स्वतंत्रता दिवस पर Air India Express का तोहफा! सिर्फ 1947 रुपये में फ्लाइट टिकट, ऐसे उठाएं लाभ

Advertisement

Air India Express के इस खास ऑफर का लाभ उठाने के लिए पैसेंजर्स 5 अगस्त तक बुकिंग करा सकते हैं।

Last Updated- August 02, 2024 | 8:42 AM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी
Representative Image

Air India Express Freedom Sale: देश की आजादी का 77वां वर्षगांठ मनाने के लिए टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India Express ने फ्रीडम सेल की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही एयरलाइन आजादी के रंग में रंगी हुई है और पैसेंजर्स को केवल 1947 रुपये में यात्रा का सुनहरा मौका दे रही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पैसेंजर्स 5 अगस्त तक बुकिंग करा सकते हैं।

इन्हीं रूट्स पर मिलेगा फ्रीडम सेल का ऑफर

Air India Express ने प्रेस रिलीज में बताया है कि यह ऑफर 15 इंटरनेशनल और 32 डोमेस्टिक रूट्स पर उपलब्ध है। इनमें दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-गोवा, और दिल्ली-ग्वालियर जैसे प्रमुख रूट्स शामिल हैं। पैसेंजर्स इन रूट्स पर इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

बुकिंग की तारीख

एयरलाइन ने जानकारी दी कि यह सेल कस्टमर्स के लिए 5 अगस्त 2024 तक लागू है। पैसेंजर्स 20 अगस्त से 30 सितंबर 2024 के बीच यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयर पैसेंजर्स को 5 अगस्त से पहले अपनी बुकिंग करानी होगी।

यह भी पढ़ें: Tata Motors Q1 results: टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़ा, कमाए 1,09,623 करोड़ रुपये

अतिरिक्त लाभ

Air India Express के वेबसाइट Airindiaexpress.com पर बुकिंग करने पर कस्टमर्स को एक्सक्लूसिव जीरो-चेक-इन बैगेज एक्सप्रेस लाइट फेयर का भी फायदा मिल सकता है। एक्सप्रेस लाइट फेयर के तहत बिना किसी एडिशनल चार्ज के 3 किलोग्राम केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग और घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम बैगेज के लिए ₹1000 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलोग्राम बैगेज के लिए ₹1300 का रियायती शुल्क भी शामिल है।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement