facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 को बम की धमकी, थाईलैंड के फुकेत में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

Air India का यह विमान शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (IST) फुकेत एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाकर फिर से फुकेत लौट आया।

Last Updated- June 13, 2025 | 12:37 PM IST
Air India

Air India Bomb Landing: थाईलैंड के फुकेत से भारत की राजधानी नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान को शुक्रवार (13 June) को एक बम की धमकी मिलने के बाद एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट AI 379 के सभी 156 यात्रियों को आपातकालीन योजना के तहत सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।

यह विमान शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) फुकेत एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाकर फिर से फुकेत लौट आया और आपात लैंडिंग की। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट Flightradar24 के डेटा से मिली है।

यह घटना उस हादसे के एक दिन बाद हुई है जिसमें अहमदाबाद से लंदन जा रही एक एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और जिसमें 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। थाई एयरपोर्ट अथॉरिटी (AOT) ने बम की धमकी से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी है और एयर इंडिया (Air India) ने भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Also Read: इजरायल और ईरान तनाव के बीच Air India की कई उड़ानों के रूट बदले; चेक करें फ्लाइट्स की लिस्ट

गौरतलब है कि पिछले साल भारतीय एयरलाइंस और हवाई अड्डों को बम की फर्जी धमकियों का सामना करना पड़ा था। 2024 के पहले 10 महीनों में ऐसे करीब 1,000 फर्जी कॉल और संदेश मिले, जो 2023 की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक थे।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement