facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Air India को रूस में फंसे यात्रियों को लाने की मिली मंजूरी, मुंबई से जायेगी स्पेशल फ्लाइट

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को गुरुवार को तकनीकी समस्या के कारण रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया गया था।

Last Updated- July 19, 2024 | 1:39 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) अपनी दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से एक राहत उड़ान ऑपरेट कर रही है। ये यात्री गुरुवार से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर फंसे हुए हैं।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राहत उड़ान के लिए उसे नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है। एयर इंडिया ने कहा कि राहत उड़ान के लिए विनियामक मंजूरी प्राप्त कर ली गई है, जो क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, वहां फंसे यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से रवाना होगी।

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को गुरुवार को तकनीकी समस्या के कारण रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया गया था।

एयर इंडिया के स्थानीय कर्मचारियों को उन यात्रियों की सहायता के लिए कहा गया, जिन्हें रूसी वीजा के अभाव में अधिकारियों द्वारा टर्मिनल भवन में ही रहने के लिए कहा गया था। उड़ान संख्या एआई 183 में 225 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे।

एयरलाइन ने कहा कि टर्मिनल पर भोजन और पेय सुविधाएं अब खुल गई हैं और सभी यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खान-पान की सुविधाएं शाम को बंद थीं।

एयर इंडिया के अनुसार, मास्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि भी मदद कर रहे हैं और रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रियों को होटलों में जाने की अनुमति देने के लिए काम कर रहे हैं।

First Published - July 19, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट