facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India ने दिया 840 विमानों का ऑर्डर, विकल्प के तौर पर 370 विमान: CCTO

Advertisement

Air India के CCTO निपुन अग्रवाल ने कहा कि शेष 370 विमानों को खरीदने का अधिकार विकल्प के तौर पर Air India के पास सुरक्षित है

Last Updated- February 16, 2023 | 12:42 PM IST
Air India

यूरोपीय दिग्गज Airbus और अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी Boeing के साथ Air India का ऑर्डर कुल 840 विमानों के लिए है, जिनमें से 470 विमानों के लिए कन्फर्म ऑर्डर है। मुख्य कॉमर्शियल और ट्रांसफार्मेशन अधिकारी (CCTO) निपुन अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि शेष 370 विमानों को खरीदने का अधिकार विकल्प के तौर पर Air India के पास सुरक्षित हैं।

एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि उसने Airbus को 250 और Boeing को 220 विमानों का पक्का ऑर्डर दिया है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल किश्त वाला विमान ऑर्डर है।

बुधवार की रात, अग्रवाल ने LinkedIn पर कहा कि ऑर्डर में 470 विमानों का पक्का ऑर्डर है वहीं 370 विमानों के लिए ऑर्डर विकल्प के तौर पर रखा गया है जो अगले दशक में Airbus और Boeing से खरीदे जाने की संभावना है।

470 विमानों को खरीदने का अधिकार Air India के पास सुरक्षित होगा। Airbus को दिए गए 210 विमानों के ऑर्डर में 170 A320/321Neo/XLR विमान और 40 A350-900/1000 विमान शामिल हैं।

अग्रवाल ने कहा कि Boeing को दिए गए पक्के ऑर्डर में चौड़ी बॉडी वाले 10 B777X विमान और 20 B787 विमान के साथ ही 190 छोटे आकार के B737Max विमान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि Air India ने CFM International, Rolls-Royce और GE Aerospace के साथ इंजनों के लंबे समय तक रखरखाव के लिए भी करार किया है।

एयरलाइन ने यह खुलासा नहीं किया है कि इन विमानों की डिलिवरी कब से शुरू होगी। हालांकि, Airbus ने कहा है कि A350 विमानों की डिलिवरी इसी साल से शुरू होगी। सूत्रों ने कहा कि A321neos की डिलिवरी 2026 से शुरू हो सकती है।

इसके अलावा, सूत्रों ने कहा कि जहां चौड़ी बॉडी (wide body) वाले विमान एयरलाइन द्वारा खरीदे जा सकते हैं, वहीं संकरी बॉडी (narrow body) वाले विमानों को सेल ऐंड लीजबैक मॉडल के तहत खरीदा जा सकता है। सेल-एंड-लीजबैक मॉडल के तहत, एक नया विमान पट्टेदार को बेचा जाता है, जो फिर इसे तुरंत वापस एयरलाइन को पट्टे पर दे दिया जाता है, जिससे नकदी प्रवाह (कैश फ्लो) बनाए रखने में मदद मिलती है।

अग्रवाल ने बताया कि यह वास्तव में Air India और भारतीय एयरलाइन के इतिहास में एक ऐतिहासिक सौदा है। 840 विमानों का यह ऑर्डर एक आकर्षक यात्रा का प्रमाण है जो लगभग दो साल पहले Air India के निजीकरण की प्रक्रिया से शुरू हुई थी।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement