facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Plane Crash: एयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं

Advertisement

हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Last Updated- June 12, 2025 | 4:06 PM IST
Air India Plane Crash

Air India plane crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। यह निर्णय एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के हादसे के बाद लिया गया, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “इसके परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद, फिलहाल ऑपरेशन में नहीं है। सभी फ्लाइट ऑपरेशन अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।” हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम आपसे सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि अधिकारी इस स्थिति को संभालने में जुटे हैं। जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।”

Also read: Air India plane crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार; PM मोदी ने स्थिति का लिया जायजा

ANI के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का कहना है कि एअर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

DGCA के मुताबिक, कैप्टन सुमीत सभरवाल 8,200 घंटों के अनुभव वाले एलटीसी हैं। सह-पायलट के पास 1,100 घंटों का उड़ान अनुभव था। एटीसी के मुताबिक, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को मेडे कॉल (MAYDAY) दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement