facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Plane Crash: पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया, हर संभव मदद का निर्देश; अमित शाह और नायडू को भेजा अहमदाबाद

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत और बचाव कार्य के लिए एक साथ मिलकर प्रयास जारी हैं।

Last Updated- June 12, 2025 | 4:50 PM IST
PM Modi and Air India Plane Crash

Air India Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू (K Rammohan Naidu) से बात की और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी ली। यह हादसा उस समय हुआ जब अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI 171, जो बोइंग 787 विमान से संचालित हो रही थी, उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 12 क्रू सदस्य समेत कुल 242 लोग सवार थे।

पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया

नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं नायडू से बात कर अहमदाबाद में हुई इस विमान दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारी ने बताया, “मंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि वह राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए तुरंत अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं।” अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नायडू को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तुरंत हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए और स्थिति की नियमित जानकारी उन्हें दी जाती रहे।

Also read: Air India Plane Crash: एयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं

अधिकारी ने आगे बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत और बचाव कार्य के लिए एक साथ मिलकर प्रयास जारी हैं।

अमित शाह और नायडू को भेजा अहमदाबाद

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी इस घटना को लेकर बातचीत की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमित शाह और नायडू दोनों को अहमदाबाद जाने और विमान हादसे से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement