facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अजीत डोभाल का कार्यकाल बढ़ाया गया

डोभाल तीसरे कार्यकाल के विस्तार के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में अपनी भूमिका में बरकरार रहेंगे।

Last Updated- June 13, 2024 | 5:42 PM IST
NSA Doval will go to China for special representative talks विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए चीन जाएंगे एनएसए डोभाल

शीर्ष अधिकारी अजीत डोभाल, पीके मिश्रा, अमित खरे और तरुण कपूर प्रधानमंत्री ऑफिस में अपनी नौकरी पर बने रहेंगे। डोभाल तीसरे कार्यकाल के विस्तार के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में अपनी भूमिका में बरकरार रहेंगे।

मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। खरे और कपूर, जो पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में बने रहेंगे। यह खबर न्यूज18 वेबसाइट के मुताबिक है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि अजीत डोभाल का कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगली सूचना तक रहेगा। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10.06.2024 से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में रिटायर्ड आईपीएस अजीत डोभाल को मंजूरी दे दी है।”

आदेश में कहा गया है कि अपने कार्यकाल के दौरान डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि उनकी नियुक्ति का विवरण अलग से साझा किया जाएगा।

कार्मिक मंत्रालय के एक अन्य आदेश में कहा गया है कि मिश्रा की नियुक्ति भी 10 जून से शुरू होगी। आदेश में आगे कहा गया है “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10.06.2024 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में रिटायर्ड आईएएस डॉ पीके मिश्रा को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगली सूचना तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी।”

First Published - June 13, 2024 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट