facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमले की जद में आए तेल टैंकर ‘एमवी साईबाबा’ पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित : अधिकारी

Advertisement

दक्षिणी लाल सागर में कथित तौर पर ड्रोन हमले की जद में आया ‘एमवी साईबाबा’ नामक तेल टैंकर भारतीय ध्वज वाला पोत नहीं है।

Last Updated- December 25, 2023 | 11:08 AM IST
Indian Navy
Representative Image

दक्षिणी लाल सागर में कथित तौर पर ड्रोन हमले की जद में आया ‘एमवी साईबाबा’ नामक तेल टैंकर भारतीय ध्वज वाला पोत नहीं है। भारतीय अधिकारियों और अमेरिकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। इस पोत पर चालक दल के सभी 25 सदस्य भारतीय बताए जाते हैं और हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि दक्षिणी लाल सागर में शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमलों की चपेट में आए दो पोत में से एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर भी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक वाणिज्यिक पोत ‘एमवी कैम प्लूटो’ पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ। जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘पोत एमवी साईबाबा पर सवार चालक दल के सभी 25 सदस्य भारतीय बताए जाते हैं और हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा कि एमवी साईबाबा गैबॉन-ध्वज वाला पोत है और इसे ‘भारतीय पोत रजिस्टर’ से प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इससे पहले, अमेरिकी सेना ने तेल टैंकर ‘एमवी साईबाबा’ को भारतीय ध्वज वाला पोत करार दिया था। बताया जाता है कि ये पोत भारत की तरफ बढ़ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

अमेरिकी मध्य कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दक्षिणी लाल सागर में शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमलों की चपेट में आए दो पोत में से एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर भी है। कमान की ओर से जारी बयान मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजे अमेरिकी नौसैन्य बल की मध्य कमान को दक्षिणी लाल सागर में दो पोत से खबर मिली कि उन पर हमला किया गया है।

बयान के मुताबिक, नॉर्वे के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एम/वी ब्लामानेन’ ने हूती विद्रोहियों के ड्रोन द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की सूचना दी है, जिसमें किसी के हताहत होने या क्षति की सूचना नहीं है। इसके मुताबिक, भारतीय ध्वज एवं गैबॉन के स्वामित्व वाले एक अन्य तेल टैंकर ‘एम/वी साईबाबा’ ने भी उस पर ड्रोन हमले की सूचना दी। इस हमले में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement