facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambani परिवार की संपत्ति भारत की GDP का 10 फीसदी, बना देश का सबसे मूल्यवान कारोबारी परिवार

Advertisement

अंबानी परिवार के बाद सबसे अधिक संपत्ति रखने वाला कारोबारी परिवार है बजाज, जिनकी संपत्ति 7.13 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

Last Updated- August 08, 2024 | 11:24 PM IST
Ira Bindra will be the HR head of Reliance Group, Mukesh Ambani announced

अंबानी परिवार देश का सबसे मूल्यवान कारोबारी परिवार बन कर उभरा है। बार्कलेज-हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में उनकी संपत्ति 25.75 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो भारत की जीडीपी के 10 प्रतिशत के बराबर है। रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में ऊर्जा, रिटेल और दूरसंचार क्षेत्रों में मुख्य तौर पर अपना कारोबार करता है। यह रैंकिंग 20 मार्च 2024 को कंपनी के मूल्यांकन पर आधारित है।

अंबानी परिवार के बाद सबसे अधिक संपत्ति रखने वाला कारोबारी परिवार है बजाज, जिनकी संपत्ति 7.13 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। पुणे आधारित इस ऑटोमोबाइल कारोबारी समूह का नेतृत्व बजाज परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा नीरज बजाज के हाथों में है।

बिड़ला परिवार को संपत्ति मूल्य के मामले में तीसरा स्थान हासिल है। इस समूह की कमान बिड़ला परिवार की चौथी पीढ़ी के युवा कुमार मंगलम बिड़ला संभाल रहे हैं। यह समूह मुख्य तौर पर धातु, खान, सीमेंट और वित्तीय सेवाओं में कारोबार करता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपरोक्त् तीनों प्रमुख कारोबारी परिवारों की कुल संपत्ति 460 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो सिंगापुर की जीडीपी के बराबर बैठती है। इस सूची में सज्जन जिंदल को 4.71 लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के साथ चौथे तथा 4.30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नादर परिवार को 5वें स्थान पर रखा गया है।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement