facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambedkar Jayanti 2025: 14 अप्रैल को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानिए पूरी जानकारी

Advertisement

Ambedkar Jayanti: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Last Updated- April 14, 2025 | 8:34 AM IST
Ambedkar Jayanti
Representative Image

Ambedkar Jayanti 2025: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। वे भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक थे। इस बार अंबेडकर जयंती सोमवार को पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में इस दिन को बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है, खासकर तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में।

सरकार ने इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिस वजह से कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 14 अप्रैल को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे: त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, झारखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, गुजरात, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और असम।

कहां बैंक खुले रहेंगे?

इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे: मध्य प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश। हालांकि, जहां भी बैंक बंद होंगे, वहां ग्राहक नेट बैंकिंग, एसएमएस और व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए सेवाएं ले सकेंगे।

सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

कहां रहेगा ड्राई डे?

महाराष्ट्र, बेंगलुरु और दिल्ली में 14 अप्रैल को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। यानी इस दिन ड्राई डे रहेगा।

शेयर बाजार में भी छुट्टी

सोमवार, 14 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कोई कारोबार नहीं होगा। इस दिन सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट:

  • गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल

  • महाराष्ट्र दिवस – 1 मई

  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

  • गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त

  • दशहरा/गांधी जयंती – 2 अक्टूबर

  • दिवाली अवकाश – 21 और 22 अक्टूबर

  • गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर

  • क्रिसमस – 25 दिसंबर

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement