facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amit Shah Bengal visit : अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Advertisement

शाह अपराह्न करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।

Last Updated- October 16, 2023 | 11:57 AM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाह अपराह्न करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी शाम करीब चार बजे हमारी ‘संतोष मित्रा स्क्वायर’ पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।’’ शाह ने इससे पहले 2019 में भी शहर के पूर्वी किनारे पर स्थित साल्ट लेक में ‘बी जे ब्लॉक’ सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election 2023: रमन सिंह के नामांकन पर मौजूद रहेंगे अमित शाह, रैली को करेंगे संबोधित

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2020 में अपना स्वयं का दुर्गा पूजा समारोह शुरू किया था और वह ऐसा करने वाली राज्य की पहली और एकमात्र पार्टी बनी थी। इसके बाद 2021 और 2022 में भी दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किए गए। बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह 2023 से पूजा का आयोजन नहीं करेगी।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 11:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement