facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमित शाह बोले- हिंदी को विज्ञान-न्यायपालिका की भाषा बनाना समय की जरूरत, बच्चों से मातृभाषा में बात करें

Advertisement

गृह मंत्री शाह ने राजभाषा सम्मेलन में कहा कि हिंदी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, न्यायपालिका और पुलिस की भाषा बनाकर भारतीय भाषाओं के बीच एकता और जनता से जुड़ाव मजबूत करना चाहिए

Last Updated- September 14, 2025 | 10:19 PM IST
Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह | फाइल फोटो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई टकराव नहीं है और यह केवल बोलचाल की भाषा न रहकर, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, न्यायपालिका और पुलिस की भाषा भी बननी चाहिए। गुजरात के गांधीनगर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारतीयों को अपनी भाषाओं को संरक्षित करना चाहिए और उन्हें अमर बनाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से उनकी मातृभाषा में बात करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई संघर्ष नहीं है। दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, केएम मुंशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे विद्वानों ने हिंदी को अपनाया और इसका प्रचार-प्रसार किया। गुजरात, जहां गुजराती और हिंदी सह-अस्तित्व में हैं, दोनों भाषाओं के विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हिंदी केवल एक बोली या प्रशासन की भाषा नहीं है। हिंदी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, न्याय और पुलिस की भी भाषा बनना चाहिए। जब ये सभी कार्य भारतीय भाषाओं में होंगे, तब जनता से जुड़ाव स्वतः ही स्थापित हो जाएगा।’

शाह ने कहा कि संस्कृत ने हमें ज्ञान की गंगा दी और हिंदी ने इस ज्ञान को हर घर तक पहुंचाया और यह ज्ञान स्थानीय भाषाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों से सदैव उनकी मातृभाषा में बात करनी चाहिए। शाह ने कहा, ‘यह बच्चे के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि कई मनोवैज्ञानिकों और शिक्षाशास्त्रियों ने यह माना है कि बच्चा अपनी मातृभाषा में सोचता है। जैसे ही आप बच्चे पर कोई दूसरी भाषा थोपते हैं उसका 25 से 30 प्रतिशत मानसिक बल अनुवाद में खर्च हो जाता है।’

गृह मंत्री ने बताया कि बहुभाषीय अनुवाद सारथी नामक ‘सॉफ्टवेयर’ का उपयोग किया जा रहा है, जो उन्नत तकनीक पर आधारित अनुवाद प्रणाली है।’   

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement