facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amitabh Kant ने G20 शेरपा पद से दिया इस्तीफा, 45 साल की सरकारी सेवा का समापन

Advertisement

Amitabh Kant steps down: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने सोमवार को सार्वजनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की, जिससे उनका 45 वर्षों का सरकारी करियर समाप्त हो गया।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:40 AM IST
Amitabh Kant
अमिताभ कांत बीते 45 वर्षों का सरकारी सेवा में थे। (File Image)

Amitabh Kant steps down: भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने सोमवार को सार्वजनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की, जिससे उनका 45 वर्षों का सरकारी करियर समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा, “सरकारी सेवा में 45 वर्षों की समर्पित भूमिका के बाद मैंने जीवन में नए अवसरों को अपनाने और आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। मैं भारत के प्रधानमंत्री का अत्यंत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कई विकासात्मक पहलों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया।”

2022 में बने थे G20 Sherpa

अमिताभ कांत को 2022 में G20 Sherpa नियुक्त किया गया था। यह भूमिका 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान काफी अहम बन गई थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन पर भूराजनीतिक मतभेदों के बीच सहमति बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने भारत की G20 अध्यक्षता को समावेशी और डिसेंट्रलाइज्ड बताया, जिसके तहत देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान भारत ने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाने की भी जोरदार वकालत की, जो नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में साकार हुई।

कांत ने अपने सार्वजनिक सेवा करियर के खास पलों को कैद करने वाली तस्वीरों का एक कोलाज भी साझा किया, जिसमें वैश्विक और राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत और जी-20 कार्यकाल की घटनाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement