facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमृत भारत योजना: PM मोदी 553 स्टेशनों के रीडेवलपमेंट की रखेंगे नींव, लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में फैले अमृत भारत स्टेशन को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

Last Updated- February 25, 2024 | 7:24 PM IST
PM Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे। इन कार्यों में स्टेशन की ‘रूफटॉप प्लाजा’ और ‘सिटी सेंटर’ विकसित करना शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों में करीब 1,500 सड़कों पर ओवरब्रिज तथा अंडरब्रिज की नींव भी रखेंगे। यह समारोह 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थलों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मोदी उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन (लखनऊ) का भी उद्घाटन करेंगे जिसे करीब 385 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की सुविधाओं को अलग-अलग कर दिया गया है। इस एयर वातानुकूलित स्टेशन में एक बड़ा सभागार, फूड कोर्ट और ऊपरी तथा निचले बेसमेंट में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं हैं।’’

देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में फैले अमृत भारत स्टेशन को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि ये स्टेशन किसी शहर के दोनों छोर को जोड़ते हुए ‘सिटी सेंटर’ के रूप में काम करेंगे और ‘रूफटॉप प्लाजा’, सुंदर भूदृश्य, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियॉस्क और फूड कोर्ट जैसी आधुनिक यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देंगे।

इसमें कहा गया है कि ये स्टेशन पर्यावरण और दिव्यांग अनुकूल बनाए जाएंगे और इन इमारतों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री 1,500 ओवरब्रिज और अंडरपास का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये 24 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में होंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 21,520 करोड़ रुपये है।

बयान के अनुसार, ये परियोजनाएं भीड़भाड़ कम करेगी, सुरक्षा तथा संपर्क बढ़ाएंगी और रेल यात्रा की प्रभावशीलता तथा क्षमता में सुधार लाएगी।

First Published - February 25, 2024 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट