facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोरोना फिर फैलने की खबर से कारोबारियों में डर का माहौल

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 9:11 PM IST
Coronavirus JN.1

चीन में कोरोना से बिगड़ रहे हालात के बीच देश में भी कोरोना के फिर से दस्तक देने की खबरों से कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। कारोबारियों को चीन की तरह देश में कोरोना मामले बढ़ने पर कारोबार मंदा पड़ने का डर सताने लगा है। कारोबारी संगठन बाजारों में कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने की कारोबारियों और बाजार आने वालों से अपील करने वाले है।

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि पहले भी चीन से ही कोरोना फैला था और अब फिर चीन में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। भारत में भी कोरोना के खतरे की खबरें आ रही है। जिससे कारोबारियों में डर का माहौल बन रहा है क्योंकि कोरोना की सबसे ज्यादा मार कारोबारियों पर उनका कारोबार मंदा होने से पड़ती है।

चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के महासचिव संजय भार्गव कहते हैं कि कोरोना के फिर से फैलने की खबरें कारोबारियों के लिए चिंताजनक हैं। कोरोना मामले तेजी से फैलने पर कारोबार प्रभावित होगा क्योंकि कोरोना के डर से ग्राहक बाजारों से दूरी बना लेंगे और सरकार बाजारों पर सख्ती करेगी।

कोरोना से बचाव के उपायों पर जोर देंगे कारोबारी

भार्गव कहते हैं कि अगर एक दो दिन में भारत में कोरोना मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं तो फिर बाजारों में कारोबारियों, कामगारों और ग्राहकों के लिए कोरोना बचाव संबंधी उपायों को अपनाने की अपील की जाएगी। आल इंडिया मोटर एवं गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने बताया कि भारत सरकार ने देश को कोरोना से बचाने के लिए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। यह काम केवल सरकार का ही नहीं है बल्कि सभी नागरिकों की ज़िम्मेदारी भी है। लिहाजा देश के सभी ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों को अपने अपने बाजारों, गोदामों व घरों के आस पास सभी को कोरोना की इस स्थिति से अवगत कराने और इससे बचने के सुरक्षात्मक उपाय जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी एवं हाथ धोते रहना आदि अपनाने चाहिए।

यह भी पढ़े: COVID Alert: हवाई यात्रियों के लिए RT-PCR संबंधी फॉर्म हो सकता है अनिवार्य

आईएमए ने जारी की कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने की एडवाइजरी

इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और अगर संभव हो तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा से परहेज करने की सलाह एडवाइजरी जारी की है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement