facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Anand Mahindra ने 13 साल की लड़की को दिया जॉब ऑफर, ये है वजह

13 साल की लड़की ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और Amazon के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) का उपयोग करके उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बंदर को डरा कर भगा दिया।

Last Updated- April 07, 2024 | 11:40 AM IST
Mahindra Auto sales: Mahindra sold 76,755 vehicles in August, exports increased by 26% अगस्त में महिंद्रा ने बेचें 76,755 वाहन, निर्यात 26% बढ़ा
Anand Mahindra (File Photo)

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को एक 13 साल की लड़की को जॉब ऑफर की है। बता दें कि यह वही बच्ची है जिसने खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से टेक्नोलॉजी की मदद से बचाया था।

इस 13 साल की लड़की ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और Amazon के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) का उपयोग करके उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बंदर को डरा कर भगा दिया।

Alexa को दिया था ये आदेश

खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से बचाने के लिए एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का आदेश दिया, जिसके बाद बंदर डर कर भाग गया।

यह भी पढ़ें: Wipro के सीईओ थिएरी डेलापोर्टे ने दिया इस्तीफा, श्रीनिवास पल्लिया बने नए CEO

महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “आज के युग का महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हम टेक्नोलॉजी के गुलाम बनेंगे या मालिक। इस बच्ची की कहानी से हमें पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को कैसे इंसानों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बच्ची की सोचने की क्षमता कमाल की है।”

उन्होंने कहा कि ये बच्ची अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, अगर कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो वह Mahindra Rise में उसे जॉब ऑफर करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: Anand Mahindra ने जताई Startup में ‘इनवेस्टमेंट’ करने की इच्छा, बस करना होगा ये काम

महिंद्रा के इस पोस्ट के बाद लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लड़की की बहादुरी को सलाम किया। वहीं, किसी ने कहा कि हम हमेशा टेक्नोलॉजी के मालिक रहेंगे।

First Published - April 7, 2024 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट