facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये देगी आंध्र सरकार!

Advertisement

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार कुल प्रजनन दर को 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करने के लिए दूसरे या उससे अधिक बच्चे पर 25,000 रुपये प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है

Last Updated- March 06, 2026 | 9:33 AM IST
Chandrababu Naidu
File Image

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने पर विचार कर रही है। कम से कम जुलाई 2024 से नायडू और तमिलनाडु के एम.के. स्टालिन सहित कुछ दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आने वाले दशकों में क्षेत्र के घटती जनसंख्या के बारे में चिंता जताई है।

विधान सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार ने आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर (एक महिला अपने जीवन में औसतन जितने जीवित बच्चों को जन्म देगी) को वर्तमान 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करने का लक्ष्य रखा है, जो प्रतिस्थापन स्तर से नीचे है। अमरावती से पीटीआई की एक रिपोर्ट में नायडू के हवाले से कहा गया है, ‘हम दूसरे या अधिक बच्चों वाले माता-पिता को प्रसव के समय ही 25,000 रुपये देंगे। यह कदम स्थिति में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देश बुजुर्गों की बढ़ती संख्या के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनकी सरकार मार्च के अंत तक जनसंख्या प्रबंधन पर एक नीति लाने और अप्रैल से इसे लागू करने की योजना बना रही है। नई दिल्ली में 27 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की नौवीं बैठक में नायडू ने राज्यों द्वारा अपनी-अपनी जनसांख्यिकीय प्रबंधन नीतियां बनाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement