facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बाजारों में बढ़ी रौनक  

Advertisement

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, हरियाणा में पहले ही 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Last Updated- January 19, 2024 | 7:46 PM IST
Ram Mandir

अयोध्या में राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर के मद्देनजर 22 जनवरी को महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, हरियाणा में पहले ही 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। केन्द्र सरकार भी आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है।

इन दिनों पूरा देश राम की भक्ति भाव से सराबोर है और रामलला का स्वागत करने के लिए आतुर है। 22 जनवरी को लोग दीवाली मनाने की तैयारी में जुटे हुए है। लोगों की भावनाओं को देखते हुए आज महाराष्ट्र सरकार ने भी एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी। देश के प्रमुख राज्य पहले ही 22 जनवरी के दिन अवकाश का ऐलान कर चुके हैं जिसको देखते हुए पहले से ही लोगों को उम्मीद थी कि महाराष्ट्र सरकार भी अवकाश की घोषणा करेगी। ताकि इस दिन लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ अपने अंगना को रोशन करें और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं।

Also read: Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी कर रहे हैं ‘यम-नियम’ का पालन, जानें इससे जुड़े कड़े नियमों के बारे में

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगभग हर गली और सोसायटी में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके कारण बाजारों में खरीदारों की भीड़ दीवाली जैसे उमड़ रही है। उत्सव और उमंग में कारोबारी संस्थाएं भी पीछे नहीं है। हर दुकान और ऑफिस को अभी से रोशनी का पर्व लगने लगा है। कारोबारी संस्थाओं की तरफ से राम मंदिर आंदोलन में अपनी जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा देने की मांग भी हो रही है।

भारत मर्चेंट चेंबर के ट्रस्टी राजीव सिंगल ने केंद्र व राज्य सरकार से कारसेवकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। उनका कहना है कि 1990 में कारसेवा के समय जिन लोगों की गोलियां लगाने से मौत हुई, उन्हें शहीद का दर्जा देकर उनकी याद में स्मारक भी बनाना चाहिए। उनके परिजन को 22 जनवरी को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देनी चाहिए।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement