facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Elections: टिकट न मिलने से नाराज पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 2:59 PM IST
laxman savadi

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। वह 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की अपेक्षा कर रहे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सावदी जिले की अथानी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं।

पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। कुमाथल्ली दल बदलने वाले कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्होंने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की तत्कालीन सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की थी। वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

कुमाथल्ली को भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली का समर्थन भी हासिल है। सावदी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने निश्चित तौर पर फैसला किया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच 63 वर्षीय नेता ने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम को एक ‘मजबूत निर्णय’ लेंगे और शुक्रवार से इस पर काम करना शुरू कर देंगे। अथानी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और समर्थकों को अपना ‘असली आलाकमान’ बताते हुए सावदी ने कहा कि उन्होंने उन्हें पार्टी के साथ-साथ विधानपरिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने ‘आलाकमान’ खोने के लिए तैयार नहीं हूं। उनके निर्देशों का पालन करना मेरा प्राथमिक कर्तव्य है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है तो क्या मुझे एमएलसी के रूप में बने रहना चाहिए? मैं आत्मसम्मान वाला व्यक्ति हूं।’’ सावदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनसे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लक्ष्मण सावदी से बात की है। मैंने उनसे जल्दबाजी में फैसला नहीं लेने को कहा है। मेरा मानना है कि सावदी का भाजपा के साथ बहुत पुराना व भावनात्मक रिश्ता है।’’ उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया है लेकिन वह और पार्टी आलाकमान उनसे बात करेंगे। बोम्मई ने उन्हें शांत मन से सोचने की सलाह दी ताकि वह महसूस कर सकें कि पार्टी में उनका भविष्य उज्ज्वल है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पार्टी ने उनका हाथ थामा है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगी। पार्टी उनका सम्मान करेगी।’’

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement