facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arvind Kejriwal को एक और झटका, वकीलों से जेल में ज्यादा नहीं मिल पाएंगे दिल्ली सीएम

Advertisement

वहीं इससे पहले आज, जेल अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता संजय सिंह से कहा कि वे केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे।

Last Updated- April 10, 2024 | 11:53 AM IST
Arvind Kejriwal

बीते 24 घंटों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अदालत से दूसरी बार राहत नहीं मिली है। पहले हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को रद्द किया अब दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में उनकी कानूनी बैठकों को सप्ताह में दो से बढ़ाकर पांच बार करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल ने 4 अप्रैल को ये याचिका दाखिल की थी जिसमें मांग की गई थी उन्हें इनके वकीलों से मिलने का समय बढ़ाया जाए। अपनी याचिका में, उन्होंने कहा था कि वह विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर का सामना कर रहे हैं, जिसके लिए काफी कानूनी काम की आवश्यकता है।

केजरीवाल ने तर्क दिया था कि कामकाम सही तरीके से देखने के लिए भी उनके वकीलों और पार्टी के लोगों के साथ उनकी मीटिंग्स की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और तिहाड़ जेल अधिकारियों से जवाब मांगा था।

वहीं इससे पहले आज, जेल अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता संजय सिंह से कहा कि वे केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने कहा कि वे बैठक के लिए एक नई तारीख देंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट से CM केजरीवाल को राहत नहीं, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका क्यों की गई खारिज?

‘मुलाकात जंगला’ में ही मिल सकते हैं मान
पिछले हफ्ते, जेल अधिकारियों ने मान से कहा था कि वह दिल्ली के सीएम से मिल सकते हैं, लेकिन केवल ‘मुलाकात जंगला’ में एक नियमित आगंतुक के रूप में।  बता दें, ‘मुलाकात जंगला’ जेल के अंदर एक कमरा है जिसमें लोहे की जाली लगी होती है, जिसके एक तरफ कैदी होता है और दूसरी तरफ उनसे मिलने के लिए आने वाला व्यक्ति। जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर ये लोग एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता और निजी सचिव बिभव कुमार ने मंगलवार को जेल के अंदर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की उनसे यह पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी।

जेल मैनुअल के अनुसार, एक कैदी सप्ताह में दो बार आगंतुकों से शारीरिक रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है। उन्हें बैठक से पहले ऐसे आगंतुकों के नाम बताने होंगे।

ये भी पढ़ें- Liquor Policy Case: गिरफ्तारी के फैसले के खिलाफ Supreme Court पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

जेल नंबर 2 में बंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी, बच्चों, निजी सचिव और आप सांसद संदीप पाठक सहित पांच नाम लिस्ट किए हैं, जिनसे वह जेल में मिल सकते हैं। जेल प्रोटोकॉल के अनुसार, इस लिस्ट में केजरीवाल को भगवंत मान का नाम जोड़ना होगा।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने एक अदालत को बताया था कि आप प्रमुख शराब घोटाले में “किंगपिन” और “प्रमुख साजिशकर्ता” हैं।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement