facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा! मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 12:30 PM IST
Indian Railways

बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे के तीन दिन बाद ही, सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक निजी नैरो गेज रेल लाइन पर एक मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में पिछले सप्ताह कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलूरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा फिर एक मालगाड़ी से टकराने से हुए भीषण हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी की पांच बोगियां उस वक्त पटरी से उतर गईं, जब वह डूंगरी से बरगढ़ जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक ‘प्राइवेट साइडिंग’ के अंदर हुई जो एक कंपनी के स्वामित्व में है और इसका रखरखाव तथा संचालन रेलवे द्वारा नहीं किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि, ‘डूंगरी लाइमस्टोन माइन्स’ और ‘एसीसी सीमेंट प्लांट, बरगढ़’ के बीच एक निजी नैरो गेज रेल लाइन है। यहां मौजूद लाइन, वैगन, लोको सब कुछ निजी कंपनी के स्वामित्व में हैं। यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है और इसी लाइन पर घटना आज सुबह हुई।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 12:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement