facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OPS को समर्थन देने का शीर्ष अदालत का फैसला झटका नहीं, हम जनता की अदालत में जाएंगे: पन्नीरसेल्वम

Advertisement

OPS को समर्थन देने का शीर्ष अदालत का फैसला झटका नहीं, हम जनता की अदालत में जाएंगे: पन्नीरसेल्वम

Last Updated- February 25, 2023 | 10:22 AM IST
Panneerselvam

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के अपदस्थ नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उच्चतम न्यायालय के उस फैसले से झटका नहीं लगा है जिसमें एदप्पादी के पलानीस्वामी को पार्टी के अंतरिम प्रमुख के रूप में बने रहने की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि वह लोगों के पास जाएंगे और न्याय मांगेंगे।

शीर्ष अदालत के फैसले पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में पन्नीरसेल्वम ने कहा कि कोई भी फैसला उनके लिए झटका नहीं है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘इस फैसले के बाद हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक उत्साहित हैं।’

पन्नीरसेल्वम ने निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह 11 जुलाई, 2022 के ‘अवैध प्रस्तावों’ के आधार पर पार्टी के नियमों और पदानुक्रम में कोई बदलाव नहीं करे। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में एक दीवानी मुकदमा दायर करेंगे।

ओपीएस के नाम से मशहूर पन्नीरसेल्वम ने कहा कि ‘धर्म युद्ध’ जारी है, उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक न्याय मांगने के लिए लोगों के पास जाएंगे। लोगों तक पहुंचने का अभियान जल्द ही शुरू होगा और इसे पूरे राज्य में जिलेवार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हम धर्म के पक्ष में खड़े होकर न्याय मांगेंगे।’

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि अब तक उनका खेमा अदालती मामलों पर केंद्रित था और अब से वे लोगों के पास जाने का काम करेंगे।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement