facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: रोजगार बढ़ाने वाली सहकारी नीति को मंजूरी

Advertisement

नीति में सरकार और सहकारी समितियों के बीच साझेदारी (PCP) का मॉडल अपनाने पर जोर दिया गया है।

Last Updated- June 17, 2023 | 12:27 PM IST
Economic Survey 2024: To make India developed by 2047, industry will have to focus on generating employment Economic Survey 2024: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उद्योग जगत को रोजगार पैदा करने पर देना होगा जोर

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में वर्ष 2023 की सहकारी नीति को मंजूरी दी गई। इस नीति में रोजगार तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नीति में सरकार और सहकारी समितियों के बीच साझेदारी (PCP) का मॉडल अपनाने पर जोर दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि सहकारी समितियां सरकारी निकायों के साथ तालमेल करके काम करेंगी।

राज्य सरकार की योजना सहकारी समितियों की मदद से प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने की है। स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, खनिज, कृषि उपकरण, जैविक उत्पाद आदि क्षेत्रों में सहकारी समितियों की स्थापना की जाएगी जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला स्तर पर कोर समूह बनाए जाएंगे ताकि सहकारिता के क्षेत्र में निवेश के अवसरों को खंगाला जा सके। राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश सहकारिता नीति लाने वाला पहला प्रदेश बन गया है। इस निर्णय के साथ ही राज्य ने विकास के क्षेत्र में एक नया पहलू जोड़ दिया है। मैं राज्य की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करता हूं।’

मंत्री के मुताबिक नए क्षेत्रों में सहकारी समिति बनाकर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा सहकारिता कानून में बदलाव लाया जाएगा ताकि सहकारी समितियों की आंतरिक और ढांचागत कमियों को दूर किया जा सके।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement